दुनिया

दक्षिण कोरिया में बवाल! राष्ट्रपति ने लगाया मार्शल लॉ, संसद ने तुरंत दे दिया हटाने का आदेश; उत्तर कोरिया के साथ-साथ विपक्ष पर आरोप

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने एक टेलीविज़न ब्रीफिंग के दौरान मार्शल लॉ की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने "उत्तर कोरियाई समर्थक ताकतों को खत्म करने और संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करने" की कसम खाई गई।

Image

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने मार्शल लॉ की घोषणा की

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • साउथ कोरिया में सत्ता संघर्ष
  • राष्ट्रपति ने लगाया मार्शल लॉ
  • संसद ने तुरंत हटाने का दे दिया आदेश

दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लग गया है। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने मार्शल लॉ की घोषणा की है। साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून ने कहा कि स्वतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए उनके पास इस तरह के उपाय का सहारा लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने देश को संकट में डालने के लिए संसदीय प्रक्रिया को बंधक बना लिया है।

यून की लोकप्रियता में कमी

यून ने टेलीविजन पर अपने संबोधन के दौरान यह घोषणा की, और ‘‘उत्तर कोरिया समर्थक ताकतों को खत्म करने और संवैधानिक लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करने’’ का संकल्प जताया। हाल में देश में यून की लोकप्रियता में कमी देखी गई है। राष्ट्रपति ने 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद से विपक्ष पर बढ़त बनाए रखने के लिए संघर्ष किया है।

सवालों के घेरे में हैं यून

यून की रूढ़िवादी ‘पीपुल्स पावर पार्टी’ का अगले साल के बजट विधेयक को लेकर उदारवादी विपक्षी ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ के साथ गतिरोध बना हुआ है। वह अपनी पत्नी और शीर्ष अधिकारियों से जुड़े कथित घोटालों की स्वतंत्र जांच की मांग को भी खारिज कर रहे हैं, जिसके चलते उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी उन्हें घेर रहे हैं। यून की घोषणा के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने सांसदों की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है।

संसद ने दिया हटाने का आदेश

इसके कुछ घंटों बाद, संसद ने घोषणा को निष्प्रभावी करने के लिए मतदान किया, जिसमें नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वू वोन शिक ने घोषणा की कि सांसद लोगों के साथ मिलकर लोकतंत्र की रक्षा करेंगे। वू ने पुलिस और सैन्य कर्मियों को संसद परिसर से हटने के लिए कहा। दक्षिण कोरिया की ‘योनहाप’ समाचार एजेंसी के अनुसार, यून के ऐलान के बाद, दक्षिण कोरिया की सेना ने घोषणा की कि संसद और अन्य राजनीतिक सभाएं, जो ‘‘समाज में भ्रम’’ पैदा कर सकती हैं, निलंबित कर दी जाएंगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article