दुनिया

दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक-योल को पद से हटाया गया; दो माह में फिर हो सकते हैं चुनाव; खुशी से झूमे लोग

South Korea Political Crisis: दक्षिण कोरिया की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति यून सुक योल को पद से हटा दिया है। चार माह पहले दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने के बाद राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हो गया जिसके कुछ ही घंटे बाद राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ को हटाने का ऐलान किया था। ऐसे में अब दक्षिण कोरिया में दो माह के भीतर नया राष्ट्रपति तलाशने के लिए फिर मतदान हो सकता है।

Image

यून सुक योल

Photo : AP

South Korea Political Crisis: दक्षिण कोरिया की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति यून सुक योल को पद से हटा दिया है। चार माह पहले दक्षिण कोरिया में मार्शल लॉ लगाने के बाद राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू हो गया जिसके कुछ ही घंटे बाद राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ को हटाने का ऐलान किया था।

क्या है पूरा मामला?

यून सुक योल के मार्शल लॉ वाले कदम के खिलाफ न सिर्फ विपक्ष, बल्कि देश के तमाम सांसद एकजुट नजर आए थे। दरअसल, राष्ट्रपति यून सुक योल ने मार्शल लॉ लागू करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई थी। उन्होंने विपक्ष पर सत्ता विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और सरकार को कमजोर बनाने का आरोप लगाया था।

यून सुक योल को बड़ा झटका

नेशनल असेंबली में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ लाए गए महाभियोग के लिए मतदान होने के तीन माह से ज्यादा समय बाद सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आया जिसमें यून सुक योल को पद से हटाया गया। ऐसे में अब दक्षिण कोरिया में दो माह के भीतर नया राष्ट्रपति तलाशने के लिए फिर मतदान हो सकता है।

सर्वेक्षणों से पता चलता है कि मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जे-म्यांग अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं। न्यायालय का फैसला आने के बाद पुराने शाही महल के पास यून के विरोध में रैली कर रहे लोग खुशी से नाचने लगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article