अमेरिकी विदेश मंत्री ने दक्षिण अफ्रीका पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- G20 शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

G20 Summit: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दक्षिण अफ्रीका पर अमेरिका विरोधी एजेंडा अपनाने का आरोप लगाते हुए जी20 सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि मेरा काम अमेरिका के राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाना है, ना कि करदाताओं का पैसा बर्बाद करना या अमेरिका विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देना।

G20 Summit: दुनिया भर में इन दिनों अमेरिका की खूब चर्चा हो रही है, वजह- टैरिफ का डर दिखाना, लेकिन इस बार जी20 शिखर सम्मेलन की वजह से अमेरिका ने सुर्खियां बटोरी हैं। दरअसल, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दक्षिण अफ्रीका पर गंभीर आरोप लगाते हुए 20-21 फरवरी को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर खुद इसकी जानकारी दी।

Marco Rubio

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो

विदेश मंत्री ने क्या कुछ कहा?

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि मैं जोहान्सबर्ग में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लूंगा। दक्षिण अफ्रीका बहुत बुरे काम कर रहा है। निजी संपत्ति का अधिग्रहण कर रहा है। ''एकजुटता, समानता और स्थिरता'' को बढ़ावा देने के लिए जी20 को प्रमोट कर रहा है। दूसरे शब्दों में: डीईआई और जलवायु परिवर्तन।

End of Feed