दुनिया

Solar Eclipse 2024: 8 अप्रैल को लगने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण इतने बड़े एरिया से होकर गुजरेगा, NASA ने दी जानकारी; जानें भारत में कब दिखेगा ऐसा ग्रहण

Solar Eclipse 2024: 8 अप्रैल 2024 को लगने वाला सूर्य ग्रहण अपने आप में बहुत खास है। आठ अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण है। नासा के अनुसार, इस पूर्ण सूर्य ग्रहण का रास्ता मेक्सिको से कनाडा तक 118 किलोमीटर चौड़ा होगा है जो 15 अमेरिकी राज्यों से होकर गुजरेगा।

Image

USA के इन स्थानों पर दिखाई देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Solar Eclipse 2024: वर्ष 2024 में लगने वाला पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण बहुत खास है, क्योंकि ये इस साल बड़ा सूर्य ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका के लिए बहुत खास है, क्योंकि अमेरिका में यह ग्रहण सबसे ज्यादा समय के लिए दिखाई देगा। जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2024 को एक ऐसी खगोलीय घटना होने जा रही है जो दोबारा जल्द नहीं होने वाली है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के एक हिस्से में दिन के दौरान आसमान में अंधेरा छा जाएगा, जब कुछ समय के लिए चंद्रमा सूर्य को ढक लेगा।

जानकारी के बता दें कि सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी क्रमशः एक सीध में होते हैं। इस बार ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, यानी इस दौरान चंद्रमा की छाया सूर्य को पूरी तरह ढक लेगी। इस बार का पूर्ण सूर्य ग्रहण बाकी सूर्य ग्रहण से काफी अलग होगा। इस दौरान देखने वालों को ग्रहण के साथ ही अंतरिक्ष में कई अन्य घटनाओं को देखने का मौका मिलेगा, जिसमें सौर मंडल के कुछ दूसरे ग्रह और धूमकेतुओं का नजर आना भी शामिल है। नासा के अनुसार, सूर्य ग्रहण का रास्ता मेक्सिको से कनाडा तक 118 किलोमीटर चौड़ा होगा है जो 15 अमेरिकी राज्यों से होकर गुजरेगा।

क्या भारत में दिखाई देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

जानकारी के अनुसार, भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि जिस समय अमेरिका में इसका असर दिखाई देगा उस समय भारत में रात हो रही होगी। हालांकि, लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इसे देखा जा सकता है। नासा(NASA) अपने यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण को लाइव स्ट्रीम करेगा। लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के स्थानीय समयानुसार टेक्सास में दोपहर 1:27 बजे पूर्ण सूर्य ग्रहण की छाया शुरू होगी और 3:35 बजे समाप्त होगी। इस तरह अमेरिका में इसका कुल समय 2 घंटे 8 मिनट का होगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने पूर्ण सूर्य ग्रहण अमेरिका में किस समय शुरू होगा और कब खत्म होगा इसकी पूरी जानकारी जारी की है। वर्ष 2024 का पूर्ण ग्रहण पहले के मुकाबले ज्यादा देर तक दिखेगा। इससे पहले 1971 में ऐसा सूर्य ग्रहण दिखा था और आगे के कई सालों तक ऐसा सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, जिसमें चांद सूर्य को 3 मिनट से ज्यादा के लिए कवर कर लेगा। बता दें, भारत में इस तरह का पूर्ण सूर्य ग्रहण 21 मई 2031 को दिखाई देगा। यह रिंग ऑफ फायर ग्रहण होगा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article