अध्यात्म

साल के पहले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण में सिर्फ 15 दिनों का अंतर, जानें कब और कैसे देख सकेंगे ये अद्भुत नजारा

Chandra Grahan And Surya Grahan 2024 Date: साल का पहला चंद्र ग्रहण होली वाले दिन लगने जा रहा है तो वहीं सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लगेगा। इन दोनों ग्रहण के बीच सिर्फ 15 दिनों का अंतर रहेगा। जानिए 2024 के पहले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीख।

Image

Chandra Grahan And Surya Grahan 2024 Date And Time In India

Saal Ka Pehla Chandra Grahan And Surya Grahan 2024 Date: साल 2024 का पहला ग्रहण एक चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) होगा। जो होली (Holi 2024) वाले दिन लगने जा रहा है। तो वहीं साल का दूसरा ग्रहण एक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) होगा जो चैत्र नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कई तरह के कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से ठीक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है तो वहीं सूर्य ग्रहण का सूतक करीब 12 घंटे पहले लग जाता है। यहां जानिए साल के पहले सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीख और समय।

साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लग रहा है (Chandra Grahan 2024 Date And Time)

साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लग रहा है। इस ग्रहण की शुरुआत 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर होगी और समाप्ति दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर। ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है (Surya Grahan 2024 Date And Time)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। इस ग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से होगी और समाप्ति 2 बजकर 22 मिनट पर। ये ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

2024 में कितने ग्रहण पड़ेंगे (How Many Grahan In 2024)

2024 में कुल 4 ग्रहण पड़ेंगे। जिनमें दो चंद्र ग्रहण होंगे तो दो सूर्य ग्रहण। सबसे पहला ग्रहण 25 मार्च को लगेगा जो एक चंद्र ग्रहण है। दूसरा ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा जो सूर्य ग्रहण होगा। तीसरा ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा जो चंद्र ग्रहण होगा और चौथा ग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा जो कि एक सूर्य ग्रहण होगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article