Russia Drone Attack: यूक्रेन ने रूस पर अबतक का सबसे बड़ा हमला बोला है। रूस पर यूक्रेन ने दर्जनों रॉकेट दागे हैं, जो मास्को में गिरे हैं। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले के बाद रूस की राजधानी मास्को में अफरा-तफरी मची रही।
रूस ने मार गिराए कई ड्रोन
न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को और उसके उपनगरों में रविवार रात को एक बड़े ड्रोन हमले ने खलबली मचा दी, जिसमें एक महिला घायल हो गई और रूस के कुछ सबसे व्यस्त हवाई अड्डों पर यातायात अस्थायी रूप से रुक गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि रूसी राजधानी के बाहरी इलाके में कुल 32 ड्रोन मार गिराए गए। रूस के विमानन प्राधिकरण ने कहा कि शेरेमेत्येवो और डोमोडेडोवो सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।
एक महिला घायल
स्थानीय गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में स्थित अपने गांव में ड्रोन से आग लगने के बाद 50 वर्षीय एक महिला के चेहरे, गर्दन और हाथ जल गए। सोब्यानिन के अनुसार, मॉस्को में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर रूसी चैनलों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से रिपोर्ट दी कि ड्रोन के मलबे से उपनगरीय घरों में आग लग गई।
