दुनिया

इजरायल के भीतर भी होने लगा हमला, हदेरा में हुए आतंकवादी हमले में 6 घायल

Israel Knife Attack: इजरायल एक ओर चौतरफा युद्ध लड़ रहा है और दूसरी ओर हदेरा शहर में हुए एक हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए जिनमें से 5 की हालात गंभीर बताई जा रही है। इजरायली पुलिस ने इस हमले को आतंकवादी हमला करार दिया है।

Image

चाकू हमला

Photo : iStock

Israel Knife Attack: उत्तरी इजरायल में चाकू से हमले की घटना में कम से कम छह लोग घायल हो गये। पुलिस ने इस घटना को एक आतंकवादी हमला करार दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने बुधवार को हदेरा शहर में कई स्थानों पर लोगों को अपना निशाना बनाया और मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

पुलिस ने हमलावर को मारी गोली

पुलिस ने कहा कि बाद में उसे गोली मार दी गयी जिससे संकेत मिलता है कि वह मारा गया। पुलिस ने हमलावर का नाम या फिर उसकी राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया। नजदीकी हिलेल याफे मेडिकल सेंटर के अनुसार, जिन लोगों पर हमला किया गया उनमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि छठा व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ है।

इजरायल पर रॉकेट दाग रहा लेबनान

गौरतलब है कि इजरायल इन दिनों चौतरफा युद्ध लड़ रहा है जिसको लेकर पहले से ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली मिलिट्री ऑपरेशन में लेबनान में हिजबुल्लाह के कई अंडरग्राउंड कमांड सेंटर तबाह हो गए। साथ ही 50 से अधिक आतंकवादी भी ढेर हो गए। हालांकि, कुछ वक्त बाद लेबनान ने इजरायल पर एक बार से रॉकेट से हमला किया।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article