समाचार एजेंसी एएनआई ने इजरायली पर दागी जा रहे रॉकेट का एक वीडियो 'एक्स' पर शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि इजरायली वायु सेना किस प्रकार से दुश्मनों की रॉकेट को हवा में ही नष्ट कर रही है, लेकिन कुछ रॉकेट इजरायली क्षेत्र में दाखिल हो गईं।
लेबनान का इजरायल पर रॉकेट हमला
बता दें कि लेबनान सीमा के पास हाइफा में शिवतेई यिसरेल स्ट्रीट पर हवाई हमले का तेज सायरन बज रहा है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। इजरायली सुरक्षा बलों के मुताबिक, ऊपरी गलील और हाइफा खाड़ी के क्षेत्रों में सायरन बजने के बाद लेबनान की ओर दागी गई 40 रॉकेट की पहचान की गई, जिनमें से ज्यादातर को हवा में ही मार गिराया गया, लेकिन कुछ रॉकेट इजरायली क्षेत्र में दाखिल जा गिरी।
मारा गया हिजबुल्ला का वरिष्ठ कमांडर
इजराइली सेना ने बताया कि उसने और सैनिकों को दक्षिणी लेबनान में भेजा है और एक हवाई हमले में हिजबुल्ला का एक वरिष्ठ कमांडर मारा गया है।
हिजबुल्ला के कार्यवाहक नेता शेख नईम कासिम ने कहा कि लेबनान के बड़े हिस्सों में इजराइल के हवाई हमलों के हफ्तों बाद भी उसकी सैन्य क्षमताएं बरकरार हैं। इजराइल के इन हमलों में पिछले कुछ सप्ताह में हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर मारे गए हैं।
