Srilanka: क्रैश होकर झील में गिरा सेना का हेलिकॉप्टर, छह जवानों की मौत

श्रीलंका में शुक्रवार को एक सैन्य हेलीकॉप्टर के जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सशस्त्र बलों के छह कर्मियों की मौत हो गई। इसकी जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने बताया कि श्रीलंका वायुसेना का बेल 212 हेलीकॉप्टर उत्तर मध्य क्षेत्र मदुरु ओया में एक जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर पासिंग आउट परेड के लिए जा रहा था।

Colombo: श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि, शुक्रवार को श्रीलंका सेना का बेल 212 हेलीकॉप्टर पासिंग आउट परेड के लिए मदुरु ओया क्षेत्र में उड़ान भर रहा था। इस अभ्यास के लिए जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश होकर जलाशय में गिर गया। इस हादसे में छह जवानों की मौत हो गई। मृतकों में वायु सेना के दो और विशेष बल के चार सैनिक शामिल हैं।

srilanka helicopter crash

सांकेतिक तस्वीर

दुर्घटना के बाद पासिंग आउट परेड को रद्द कर दिया गया और इस हादसे की जांच की कवायद शुरू हो गई। श्रीलंका वायु सेना ने कहा कि दुर्घटना की जांच के लिए नौ सदस्यीय समिति गठित की गई है। जो इस हादसे के कारण की तकनीकी खराबी और मानवीय गलती जैसे पहलुओं जांच करेगी।

End of Feed