Woman Officer Arrested In Pakistan: भारत से जंग पर उतारु पाकिस्तान सरकार और सेना अपने ही देश में घिर गई है। पाकिस्तान के रवैये को लेकर यहां की जनता ही सवाल उठा रही है। लेकिन पाकिस्तानी सेना और उसकी कठपुतली सरकार ऐसी किसी भी आलोचना को सहने के तैयार नहीं है। किसी भी तरह की आलोचना पर लोगों को गिरफ्तार कर लिया जा रहा है। ऐसा ही मामला लाहौर में सामने आया है जहां एक महिला को व्हाट्एप ग्रुप में पाकिस्तानी सेना और सरकार की आलोचना करने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
सेना-सरकार पर उठाए थे सवाल, महिला गिरफ्तार
पाकिस्तान में एक महिला सरकारी अधिकारी को शुक्रवार को भारत के साथ सैन्य संघर्ष के बीच व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर अपराध एजेंसी ने इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम (पीईसीए) की धारा 20, 24, 24 (ए), 26 ए के तहत राष्ट्रीय डेटाबेस पंजीकरण प्राधिकरण की अधिकारी हिना शेख को गिरफ्तार किया है।
जनता को पाकिस्तानी सेना-सरकार के खिलाफ भड़काने का आरोप
शेख पर व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी सेना (भारत के साथ सैन्य संघर्ष में इसकी भूमिका के लिए) के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। प्राथमिकी में कहा गया है कि महिला अधिकारी ने आम जनता को पाकिस्तानी सेना और राज्य के खिलाफ भड़काया। इसमें कहा गया है कि हिना द्वारा किए गए कथित पोस्ट पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए राज्य की संस्थाओं और आम जनता के बीच दरार पैदा करने का एक शरारतपूर्ण कृत्य है।
