24 की उम्र में सांसद, 37 साल में बने आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री, जानिए साइमन हैरिस का सफरनामा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 10, 2024, 11:40 AM IST

Ireland Youngest PM: लियो वराडकर अचानक विदाई के बाद हैरिस को आयरलैंड की कमान मिली है। हैरिस को करीब से जानने वाले कहते हैं कि इस महत्वाकांक्षी नेता को खुद को स्थापित करने में 20 साल से अधिक का समय लगा है

Who is Simon Harris: आयरलैंड ने एक बार फिर दुनिया के सामने उदाहरण पेश करते हुए युवाशक्ति की ताकत दिखाई है। इस देश ने अपने सबसे युवा प्रधानमंत्री को चुना है। 37 साल के हैरिस मंगलवार को आयरलैंड के अब तक के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास पर आधारित हमारे ऐतिहासिक संबंधों को हम बहुत महत्व देते हैं। भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।

Simon Harris

साइमन हैरिस

22 साल की उम्र में बने पार्षद

लियो वराडकर अचानक विदाई के बाद हैरिस को आयरलैंड की कमान मिली है। हैरिस को करीब से जानने वाले कहते हैं कि इस महत्वाकांक्षी नेता को खुद को स्थापित करने में 20 साल से अधिक का समय लगा है। एक राजनीतिक सहयोगी के रूप में काम करने के लिए उन्होंने 20 साल की उम्र में विश्वविद्यालय छोड़ दिया था। वह 22 साल की उम्र में पार्षद चुने गए और महज 24 साल की उम्र में संसद सदस्य बने। अपने 30वें जन्मदिन से पांच महीने पहले कैबिनेट में नियुक्त किए गए, जहां उन्होंने कोविड-19 से निपटने के दौरान खूब नाम कमाया।

सहयोगी और वरिष्ठ हैं मुरीद

उनके पहले बॉस पूर्व आयरिश उप-प्रधानमंत्री फ्रांसिस फिट्जगेराल्ड याद करती हैं कि साइमन हैरिस राजनीति में काम करने के लिए कितने उत्सुक थे। यह देखकर वह हैरान रह गई थीं, जो कि एक 20 वर्षीय शख्स के लिए तब काफी असामान्य था। वर्तमान में यूरोपीय संसद की सदस्य फिट्जगेराल्ड ने रॉयटर्स को बताया, मैंने सोचा था कि वह कितने प्रभावशाली, कितने उत्सुक, ऊर्जावान, बुद्धिमान और चीजों में रुचि रखते थे। सबसे बढ़कर वह असल में राजनीतिक व्यवस्था में किस तरह काम करना चाहते थे।

End of Feed