दुनिया

उत्तरी पेरू में भरभराकर गिरी शॉपिंग मॉल की छत; 6 लोगों की मौत; 78 अन्य घायल

Peru Shopping Mall Roof Collapse: पश्चिमोत्तर पेरू में एक 'शॉपिंग मॉल' के 'फूड कोर्ट' की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 78 अन्य लोग घायल हो गए। रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने बताया कि इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Image

पेरू में मॉल की गिरी छत

Photo : AP

Peru Shopping Mall Roof Collapse: पश्चिमोत्तर पेरू में एक 'शॉपिंग मॉल' के 'फूड कोर्ट' की छत गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 78 अन्य लोग घायल हो गए। बता दें कि फूड कोर्ट मॉल में वह जगह होती है जहां विभिन्न रेस्तरां एवं भोजनालय होते हैं।

ला लिबर्टाड क्षेत्र के ट्रजिलो शहर में स्थित 'रियल प्लाजा ट्रूजिलो' शॉपिंग मॉल में लोहे से बनी भारी छत शुक्रवार रात वहां मौजूद लोगों पर गिर गई। रक्षा मंत्री वाल्टर एस्टुडिलो ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि 'ला लिबर्टाड' में स्थानीय अग्निशमन कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इमारत ढहने के बाद पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

एस्टुडिलो ने बताया कि 30 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और 48 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

मंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। स्थानीय अग्निशमन विभाग के प्रमुख लुइस रोन्कल ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

इस बीच, 'ट्रूजिलो' के मेयर मारियो रेयना ने ''आसन्न जोखिम के कारण'' मॉल को बंद करने की घोषणा की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article