दुनिया

'काम का ब्योरा नहीं देने पर नौकरी...', मस्क का अमेरिकी फेडरल कर्मचारियों को अल्टीमेटम

America: अमेरिकी अरबपति कारोबारी और ट्रंप प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क ने फेडरल कर्मचारियों को सप्ताहभर के काम का ब्योरा देने का निर्देश दिया है और अगर फेडरल कर्मचारी काम का ब्योरा नहीं दे पाते हैं तो उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ेगी। मस्क ने काम का ब्योरा देने के लिए फेडरल कर्मचारियों को 48 घंटे का समय दिया है।

Image

अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क

Photo : AP

America: अमेरिकी अरबपति कारोबारी और ट्रंप प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क ने फेडरल कर्मचारियों को सप्ताहभर के काम का ब्योरा देने का निर्देश दिया है और अगर फेडरल कर्मचारी काम का ब्योरा नहीं दे पाते हैं तो उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ेगी। मस्क ने काम का ब्योरा देने के लिए फेडरल कर्मचारियों को 48 घंटे का समय दिया है।

मस्क ने क्या कुछ कहा?

मस्क ने 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से फेडरल कर्मचारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा, ''राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के तहत सभी फेडरल कर्मचारियों को जल्द ही एक ईमेल प्राप्त होगा जिसमें उनसे पिछले सप्ताह के काम का ब्योरा मांगा जाएगा। जवाब न देने पर आपका इस्तीफा मांगा जाएगा।''

इसके तुरंत बाद फेडरल कर्मचारियों को तीन लाइन का एक ईमेल मिला जिसमें सप्ताहभर के काम का ब्योरा मांगा गया। इस मेल का जवाब देने की समय सोमवार रात 11:59 बजे तक है।

ट्रंप प्रशासन के पहले माह में हजारों सरकारी कर्मचारियों को फेडरल फोर्स से बाहर कर दिया गया है या तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है या उन्हें खरीदने की कोशिश की गई। दरअसल, एजेंसी लीडर्स से फोर्स में बड़े पैमाने पर कटौती करने की योजना तैयार करने को कहा गया है और फेडरल ग्रांट फंड में खरबों डॉलर जमा किए गए।

अबतक कितने लोगों की हुई छंटनी?

अभी तक कुल बर्खास्तगी या छंटनी का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस ने सैकड़ों हजारों कर्मचारियों की गिनती की है, जो प्रभावित हो रहे हैं जिनमें कई लोग वाशिंगटन के बाहर काम करने वाले शामिल हैं। कटौती में डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स, डिफेंस, हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेस, इंटरनल रिवेन्यू सर्विस और नेशनल पार्क सर्विस इत्यादि शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article