दुनिया

US School Firing: अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, पिस्तौल से शख्स ने बरसाईं गोलियां, शूटर समेत तीन की मौत

US School Firing: अमेरिका के एक स्कूल में पिस्तौल से एक शख्स ने गोलियां बरसाईं हैं, इस घटना में, 2 लोगों की मौत हो गई है वहीं हमलावर भी मारा गया है।

Image

अमेरिका के एक स्कूल में पिस्तौल से एक शख्स ने गोलियां बरसाईं (प्रतीकात्मक फोटो)

America school firing news: अमेरिका में फिर फायरिंग की खबर सामने आई है, यहां विस्कॉन्सिन के मैडिसन के एक स्कूल में फायरिंग की हुई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। एक युवक ने गोलियां बरसाईं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई पुलिस ने बताया कि हमलावर की भी मौत हो गई।

वहीं फायरिंग की इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं शूटर की पहचान फिलहाल तक नहीं हो पाई है वहीं हमलावर के हमला करने का मकसद भी साफ नहीं हो पाया है।

पुलिस ने घटना में मारे गए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, पुलिस के मुताबिक फायरिंग की इस घटना में हमलावर भी मारा गया है।

मैडिसन पुलिस के मुताबिक सुबह 10:57 बजे स्थानीय समयानुसार एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई इस घटना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां कुछ लोग घायल भी मिले हैं।

इस स्कूल में लगभग 390 विद्यार्थी पढ़ते हैं।पुलिस ने पहले कुल पांच लोगों की मौत की जानकारी दी थी। बार्न्स ने संवाददाताओं से कहा, 'आज का दिन न केवल मैडिसन के लिए बल्कि हमारे पूरे देश के लिए दुखद दिन है।' उन्होंने कहा कि हमलावर ने आत्महत्या कर ली।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article