ओमान तट के पास 'हॉर्मुज' में जहाज धूं-धूं कर जला, इस हादसे के पीछे कौन? अमेरिका-ईरान में हर दिन के साथ बढ़ रहा युद्ध

Oman Coast Vessel Fire: ओमान के तट के पास स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में एक जहाज में भीषण आग लगी। यूकेएमटीओ ने जारी की चेतावनी। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच पूर्ण युद्ध की स्थिति बन रही है।

Ship Blaze Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी भीषण महायुद्ध के बीच एक और बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। ओमान के तट के पास और रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज' में सोमवार तड़के एक विशाल मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई है। ब्रिटिश सेना के 'यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस' (UKMTO) केंद्र ने इस घटना की पुष्टि करते हुए एक आपातकालीन सुरक्षा चेतावनी जारी की है।

ओमान तट के पास 'हॉर्मुज' में जहाज धूं-धूं कर जला, इस हादसे के पीछे कौन? अमेरिका-ईरान में हर दिन के साथ बढ़ रहा युद्ध

ओमान तट के पास 'हॉर्मुज' में जहाज धूं-धूं कर जला, इस हादसे के पीछे कौन? अमेरिका-ईरान में हर दिन के साथ बढ़ रहा युद्ध (AP)

यूकेएमटीओ के अनुसार, जहाज में आग किस वजह से लगी है, यह अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। हालांकि, यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब ईरान इस पूरे समुद्री मार्ग पर अपना पूर्ण नियंत्रण होने का दावा करते हुए अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों के जहाजों पर लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है।

End of Feed