Sheikh Hasina Death Sentence: 'यूनुस सरकार के निर्लज्ज और जानलेवा इरादे उजागर हुए...', मौत की सजा मिलने पर पहली बार बोलीं शेख हसीना

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को कथित मानवता-विरोधी अपराधों में मौत की सजा सुनाई है। पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को भी यही सजा दी गई। निर्णय के बाद हसीना ने पहली प्रतिक्रिया में इस पूरी प्रक्रिया को “धांधली” बताया और कहा कि अदालत ने उन्हें तथा उनकी पार्टी अवामी लीग को उचित बचाव का मौका नहीं दिया।

Sheikh Hasina Sentence To Death: बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) ने कथित मानवता के विरुद्ध अपराध के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ आज फैसला सुनाया। पूर्व प्रधानमंत्री को मौत की सजा सुनाई गई। हसीना के अलावा बांग्लादेश के विशेष न्यायाधिकरण ने मानवता के विरुद्ध अपराध के लिए पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल को भी मौत की सजा सुनाई।

sheikh hasina news

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री को सुनाई गई मौत की सजा।(फोटो सोर्स: AP)

इस फैसले के बाद शेख हसीना की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से बिना किसी लोकतांत्रिक जनादेश वाली अनिर्वाचित सरकार में चरमपंथी लोगों के निर्लज्ज और जानलेवा इरादे उजागर हुए हैं।

End of Feed