तुर्किये के 'स्की रिसॉर्ट' के होटल में भीषण आग, लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या; अबतक 76 की मौत

Turkiye Ski Resort Hotel Fire: तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक 'स्की रिसॉर्ट' के होटल में मंगलवार को आग लगने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि मृतकों में से 45 की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Turkiye Ski Resort Hotel Fire: तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र स्थित एक 'स्की रिसॉर्ट' के होटल में मंगलवार को आग लगने की वजह से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि मृतकों में से 45 की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने इस घटना की जांच के तहत नौ लोगों को हिरासत में लिया है।

Turkey Fire

तुर्किये के स्की रिसॉर्ट होटल में आग

स्की रिसॉर्ट के होटल में कैसे लगी आग?

अधिकारियों और मीडिया में आई खबरों के अनुसार, बोलू प्रांत के कार्तलकाया रिसॉर्ट में 12 मंजिला ग्रैंड कार्तल होटल के रेस्तरां में तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

End of Feed