ट्रंप ने क्या कुछ कहा?
ट्रंप ने कहा कि हमास कमजोर हो गया है, लेकिन उन्हें इस बात का यकीन नहीं है कि इजरायल और हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम कायम रहेगा। ट्रंप ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं है। यह हमारा युद्ध नहीं है। यह उनका युद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रशासन गाजा में पुनर्निर्माण में मदद कर सकता है जिसकी तुलना उन्होंने 'विशाल विध्वंस स्थल' से की। ट्रंप ने कहा कि गाजा के साथ कुछ शानदार चीजें की जा सकती हैं।
कैदियों की रिहाई
इजरायल और हमास दोनों ने ही सीजफायर समझौते के तहत एक-दूसरे के कैदियों को रिहा कर दिया है। इजरायल ने सोमवार को 90 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया। इससे कुछ घंटों पहले ही हमास ने तीन इजराइली बंधकों को रिहा किया था।
रिहा किए गए बंदियों में सबसे प्रमुख हैं 62 वर्षीय खालिदा जरार जो फलस्तीन की मुक्ति के लिए काम करने वाले संगठन ‘पीएफएलपी’ की प्रमुख सदस्य हैं। इस संगठन पर 70 के दशक में इजराइली लोगों के अपहरण और अन्य हमलों में शामिल होने का आरोप है, लेकिन हाल के वर्षों में संगठन ने अपनी हिंसक गतिविधियों को कम किया है।
