Congo Church Attack: इस्लामिक स्टेट समर्थित विद्रोहियों द्वारा पूर्वी कांगो में चर्च परिसर पर किए गए हमले में रविवार को कम से कम 21 लोग मारे गए। नागरिक संस्था के एक नेता ने यह जानकारी दी। यह हमला पूर्वी कांगो के कोमांडा में एक कैथोलिक चर्च परिसर में रात लगभग एक बजे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) के सदस्यों द्वारा किया गया। हमले में कई मकानों और दुकानों को भी जला दिया गया।
पूर्वी कांगो में चर्च पर हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोमांडा में नागरिक संस्था समन्वयक, डियूडोने डुरानथाबो ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा कि 21 से अधिक लोगों को गोली मार दी गई और हमें कम से कम तीन जले हुए शवों तथा कई मकानों के जल जाने की सूचना मिली है। तलाश अभियान जारी है। कोमांडा में स्थित इतुरी प्रांत में कांगो सेना के एक प्रवक्ता ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
