Pakistan: मोर्टार को पहाड़ियों से उठा लाए बच्चे, खेलते समय अचानक हुआ धमाका; 5 की मौत, 12 अन्य घायल

Blast in Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक पुराने मोर्टार गोले के फटने से पांच बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यह घटना लक्की मरवात जिले में उस समय घटी जब बच्चों के एक समूह को पहाड़ियों में एक मोर्टार गोला मिला और वे उसे अपने गांव ले आए।

Pakistan Blast

पाकिस्तान में फटा पुराना मोर्टार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

खेलते समय अचानक हुआ धमाका

पुलिस के अनुसार, जब बच्चे मोर्टार गोले से खेल रहे थे, तब इसमें विस्फोट हो गया। उसने बताया कि विस्फोट में पांच बच्चों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृतकों और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, घायल हुए 12 लोगों में से ज्यादातर बच्चे हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

End of Feed