दुनिया

गाजा में थम नहीं रहे इजरायली हमले, इस बार अस्पताल को बनाया निशाना; 4 पत्रकारों सहित 8 की मौत

Israel Hamas Conflict: दक्षिणी गाजा के एक अस्पताल पर सोमवार को हुए हमले में मारे गए कम से कम आठ लोगों में चार पत्रकार भी शामिल हैं। पत्रकार सुरक्षा समिति (CPJ) के अनुसार, इजरायल-हमास संघर्ष मीडियाकर्मियों के लिए सबसे खूनी संघर्षों में से एक रहा है। करीब 22 महीने से चल रहे इस संघर्ष में गाजा में कुल 192 पत्रकार मारे गए हैं।

Image

गाजा में थम नहीं रहे इजरायली हमले (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israel Hamas Conflict: दक्षिणी गाजा के एक अस्पताल पर सोमवार को हुए हमले में मारे गए कम से कम आठ लोगों में चार पत्रकार भी शामिल हैं। मारे गए पत्रकारों में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (AP) के लिए काम कर रहीं एक स्वतंत्र पत्रकार (फ्रीलांसर) भी शामिल हैं। मरियम डग्गा (33 वर्ष) गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से एपी के साथ-साथ अन्य मीडिया प्रतिष्ठानों के लिए भी स्वतंत्र पत्रकार के रूप में काम करती थीं।

रॉयटर्स के कैमरामैन की भी हुई मौत

डग्गा ने भूख से मर रहे उन बच्चों को बचाने के लिए नासिर अस्पताल के चिकित्सकों के संघर्ष पर खबर दी थी, जिन्हें पहले कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। अल जजीरा ने पुष्टि की कि उसके पत्रकार मोहम्मद सलाम नासिर अस्पताल पर हुए हमले में मारे गए लोगों में शामिल थे। ब्रिटिश समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ ने बताया कि उसके संविदा कैमरामैन हुसाम अल-मसरी भी हमले में मारे गए। समाचार एजेंसी के अनुसार, रॉयटर्स के संविदा फोटोग्राफर हातेम खालिद भी घायल हो गए।

अबतक कितने पत्रकारों की हुई मौत

पत्रकार सुरक्षा समिति (CPJ) के अनुसार, इजरायल-हमास संघर्ष मीडियाकर्मियों के लिए सबसे खूनी संघर्षों में से एक रहा है। करीब 22 महीने से चल रहे इस संघर्ष में गाजा में कुल 192 पत्रकार मारे गए हैं। सीपीजे के अनुसार, तुलनात्मक रूप से रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक 18 पत्रकार मारे गए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय और इजरायली सेना ने इस घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article