दुनिया

इजरायल ने हूती विद्रोहियों के 'क्लस्टर बम' का दिया जवाब, यमन के सना में जमकर की बमबारी

Israel Strikes in Yemen: यमन की राजधानी सना में रविवार तड़के इजराइली हवाई हमले हुए। विद्रोहियों के कब्जे वाले सना पर 17 अगस्त के बाद यह पहला हमला है। इजराइल ने उस वक्त कहा था कि हमलों में ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया,जिसके बारे में माना जाता है कि इसका इस्तेमाल विद्रोहियों द्वारा किया जाता था।

Image

इजरायल ने हूती विद्रोहियों के 'क्लस्टर बम' का दिया जवाब (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israel Strikes in Yemen: यमन की राजधानी सना में रविवार तड़के इजराइली हवाई हमले हुए। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई। खबर के अनुसार, ईरान समर्थित विद्रोहियों द्वारा इजराइल पर क्लस्टर बम दागे जाने के कुछ ही दिन बाद इजराइल का यह हमला हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित ‘अल-मसीरा चैनल’ ने इन हमलों की सूचना दी है। विद्रोहियों के कब्जे वाले सना पर 17 अगस्त के बाद यह पहला हमला है। इजराइल ने उस वक्त कहा था कि हमलों में ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया, जिसके बारे में माना जाता है कि इसका इस्तेमाल विद्रोहियों द्वारा किया जाता था। इजराइल ने रविवार के हमले की पुष्टि नहीं की।

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने 22 महीनों से भी ज़्यादा समय से इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं तथा लाल सागर में जहाजों को निशाना बनाया है। हूती विद्रोहियों का कहना है कि वे गाज़ा पट्टी में युद्ध के बीच फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ये हमले कर रहे हैं।इजराइली वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार रात यमन से इजराइल की ओर दागी गई क्लस्टर बम वाली मिसाइल एक नए ख़तरे का संकेत है।

अधिकारी ने बताया कि हूती विद्रोहियों ने 2023 में इजराइल की ओर रॉकेट दागना शुरू करने के बाद से पहली बार इजराइल पर क्लस्टर बम दागा है। अधिकारी ने बताया कि क्लस्टर बमों के इस्तेमाल से इजराइल के लिए उन्हें रोकना मुश्किल हो जाता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article