दुनिया

ऑस्ट्रेलिया में दो विमान बीच हवा में टकराकर हुए दुर्घटनाग्रस्त, बारीकी से होगी मामले की जांच; प्रत्यक्षदर्शी ने बताई कहानी

Australia Plane crash: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दो विमानों की बीच हवा में टक्कर हो गई जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने आसमान से मलबा आते देखा और मदद की कोशिश की। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो दुर्घटना के कारणों की जांच करेगा।

Image

आपस में टकराए विमान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Australia Plane crash: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शनिवार को दो विमान बीच आसमान में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसके तत्काल बाद सुरक्षा अधिकारी दुर्घटनाग्रस्त इलाके में पहुंचे। बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो मामले की बारीकी से जांच करेगा कि आखिर यह दुर्घटना हुई कैसे?

वन क्षेत्र में जाकर गिरे विमान

सिडनी के दक्षिण-पश्चिम में दो हल्के विमान बीच हवा में टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर वन क्षेत्र में गिर गए जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस दल सिडनी से लगभग 55 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित अर्ध-ग्रामीण क्षेत्र में दो मलबा स्थलों पर पहुंचे। टक्कर होने के बाद एक विमान में आग लग गई।

‘न्यू साउथ वेल्स पुलिस’ के कार्यवाहक अधीक्षक टिमोथी कैलमैन ने पुष्टि की कि दो लोगों को ले जा रहा सेसना 182 विमान एक अत्यंत हल्के विमान से टकरा गया जिसमें एक व्यक्ति सवार था। पीड़ितों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कुछ कहा

कैलमैन ने ‘ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने ‘‘आसमान से मलबा आते देखा’’ और मदद करने की कोशिश की, लेकिन शायद ज्यादा कुछ मदद नहीं की जा सकती थी उन्होंने कहा कि हादसे में किसी के जीवित बचे होने की उम्मीद नहीं है।

एनएसडब्ल्यू एम्बुलेंस इंस्पेक्टर जोसेफ इब्राहिम ने एबीसी से कहा कि दुर्भाग्य से, वे कुछ भी नहीं कर सकते थे। ऑस्ट्रेलियाई परिवहन सुरक्षा ब्यूरो दुर्घटना के कारणों की जांच करेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article