दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में विस्फोट में पांच स्कूली बच्चों समेत सात लोगों की मौत, 22 घायल

Pakistan Blast: एक मोटरसाइकिल पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया गया था जो पुलिस मोबाइल वाहन के पास फटा। अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें पांच स्कूली छात्र भी शामिल हैं। हमले में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं।

Pakistan Blast: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को रिमोट संचालित विस्फोट में पांच स्कूली बच्चों और एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। डॉन अखबार की खबर के अनुसार, विस्फोट प्रांत के मस्तुंग जिले के सिविल अस्पताल चौक स्थित एक स्कूल के पास सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर हुआ।

Pakistan Blast

कलात डिवीजन के कमिश्नर नईम बाजई के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, ऐसा प्रतीत होता है कि एक मोटरसाइकिल पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया गया था जो पुलिस मोबाइल वाहन के पास फटा। बाजई ने कहा, अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें पांच स्कूली छात्र भी शामिल हैं। हमले में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, घायलों में अधिकतर स्कूली बच्चे हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर के अनुसार विस्फोट में एक पुलिस वाहन और कई ऑटो-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए।

End of Feed