AP Dhillon: सिंगर एपी ढिल्लों के आवास पर फायरिंग मामले में कनाडा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार करने का दावा किया है। कनाडा की पुलिस का कहना है कि दूसरा आरोपी इंडिया भागने में सफल रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अबजीत किंगरा के तौर पर हुई है। वह विन्निपेग का रहने वाला है। उस पर इरादतन आगजनी का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने एपी ढिल्लों के ब्रिटिश कोलंबिया के वैनकूवर स्थित आवास के घर के बाहर फायरिंग की गई थी। वहीं इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कनाडा के ही मैनिटोबा में रहने वाले अबजीत किंगरा के रूप में हुई है। उसपर कुछ वाहनों में आग लगाने का भी आरोप है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
औकात में रहो नहीं तो कुत्ते की मौत मरोगे- लॉरेंस बिश्नोई गैंग
जानकारी के अनुसार, अबजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया गया है। एपी ढिल्लों के घर पर 1 सितंबर 2024 को फायरिंग की गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पोस्ट करके लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में कहा गया था कि विक्टोरिया आइलैंड वाला घर एपी ढिल्लों का है। ये बड़ी फीलिंग ले रहा है। सलमान खाने को गाने में लेकर आया था। जिस लाइफ की तुम लोग कॉपी कर रहे हो, हम लोग वास्तविकता में जी रहे हैं। औकात में रहो नहीं तो कुत्ते की मौत मरोगे।
