Serbia: धुआं-धुआं हुआ संसद, विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा बरपाया; एक के बाद एक फेंके स्मोक ग्रेनेड

Serbian Parliament: सर्बिया की संसद में मंगलवार को उस वक्त जमकर बवाल हुआ जब विपक्षी सदस्यों ने स्मोक बम फेंके। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सर्बियाई सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए विपक्षी सदस्यों ने संसद में स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके। इसका घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सदन में फैला काला धुआं दिखाई दे रहा है।

Serbian Parliament: सर्बिया की संसद में मंगलवार को उस वक्त जमकर बवाल हुआ जब विपक्षी सदस्यों ने स्मोक बम फेंके। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सर्बियाई सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए विपक्षी सदस्यों ने संसद में एक के बाद एक स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस फेंके। इसका घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सदन में फैला काला धुआं दिखाई दे रहा है।

Serbian parliament

सर्बिया की संसद में हंगामा

तीन सांसद घायल

संसद में मचे बवाल की वजह से कम से कम तीन सांसद घायल हो गए। सर्बियाई संसद में सांसदों को यूनिवर्सिटी शिक्षा का बजट बढ़ाने वाले कानून पर मतदान करना था, लेकिन विपक्षी दलों ने सत्र को अवैध बताया और कहा कि पहले प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक और उनकी सरकार के इस्तीफे की पुष्टि होनी चाहिए।

End of Feed