कराची में हवाई फायरिंग कर मना रहे थे आजादी का जश्न, 8 साल की बच्ची सहित 3 की मौत

अजीजााद में एक लड़की आवारा गोली लगने से घायल हो गई, जबकि एक अलग घटना में कोरंगी में स्टीफन नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि कराची भर में हवाई फायरिंग के कारण दर्जनों लोग घायल हुए। पुलिस ने कहा कि हवाई फायरिंग की घटनाएं लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, कीमारी, जैक्सन, बल्दिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर से रिपोर्ट हुईं।

Karachi Firing: पाकिस्तान के कराची में आठ साल की बच्ची और एक वरिष्ठ नागरिक सहित तीन लोगों की उस समय मौत हो गई जब आजादी का जश्न मनाने के लिए फायरिंग की जा रही थी। राहत एवं बचाव कार्य से जुड़े अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यही नहीं शहर भर में इस तरह की हुई घटनाओं में कम से कम 64 लोग घायल हुए।

scene

कराची में तीन लोगों की मौत। तस्वीर-पीटीआई

रिपोर्टों के मुताबिक अजीजााद में एक लड़की आवारा गोली लगने से घायल हो गई, जबकि एक अलग घटना में कोरंगी में स्टीफन नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेस्क्यू अधिकारियों ने बताया कि कराची भर में हवाई फायरिंग के कारण दर्जनों लोग घायल हुए। पुलिस ने कहा कि हवाई फायरिंग की घटनाएं लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, कीमारी, जैक्सन, बल्दिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर से रिपोर्ट हुईं।

End of Feed