भगोड़े नित्यानंद के फर्जी कैलासा देश ने 30 से ज्यादा शहरों से कर लिया समझौता, अमेरिका हैरान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2023, 12:03 AM IST

fake country Kailasa: नेवार्क और फर्जी 'संयुक्त राज्य कैलासा' के बीच सिस्टर-सिटी समझौता इस साल 12 जनवरी को हुआ था और इसके लिए नेवार्क स्थित सिटी हॉल में समारोह आयोजित किया गया था।

United States of Kailasa: स्वयंभू बाबा और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित नित्यानंद के 'संयुक्त राज्य कैलासा' (यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा) ने 30 से अधिक अमेरिकी शहरों के साथ एक 'सांस्कृतिक भागीदारी' समझौता किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। यह रिपोर्ट अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी के नेवार्क शहर की ओर से यह कहने के कुछ दिनों बाद सामने आई कि उसने काल्पनिक देश के साथ 'सिस्टर सिटी' समझौता निरस्त कर दिया है।

nityanand

स्वयंभू बाबा और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित नित्यानंद

नित्यानांद ने वर्ष 2019 में 'संयुक्त राज्य कैलासा' की स्थापना का ऐलान किया था। इसकी एक वेबसाइट के अनुसार 30 से अधिक अमेरिकी शहरों ने फर्जी देश कैलासा के साथ 'सांस्कृतिक भागीदारी' समझौता किया है। वेबसाइट के मुताबिक, इन शहरों में रिचमंड, वर्जीनिया, ओहायो, डेटन और बुएना पार्क समेत अन्य शहर शामिल हैं।

End of Feed