दुनिया

कार्रवाई या दिखावा? लश्कर और जैश के आतंकियों को पनाह और TTP के आतंकियों का एनकाउंटर; 54 मारे गए

पाकिस्तान में टीटीपी के कम से कम 54 आतंकवादियों को अफगानिस्तान से पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में घुसने की कोशिश के दौरान मार गिराया गया।

Image

पाकिस्तान में मारे गए 50 से ज्यादा टीटीपी के आतंकवादी (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : AP

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से लगातार ऐसी खबरें आ रही हैं कि पाक सेना ने आतंकियों का एनकाउंटर किया है। कई आतंकी मारे गए, लेकिन सच है ये क्या? पाकिस्तान में आतंकी मारे गए हैं, लेकिन अफगान समर्थक तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के, न कि लश्कर और जैश के। भारत के जो आतंकी संगठन दुश्मन हैं, वो पाकिस्तान में आराम से बैठ कर भारत में हमले कर रहे हैं और पाकिस्तान मार टीटीपी को रहा है। टीटीपी पाकिस्तान में कई हमले में शामिल रहा है। टीटीपी के साथ पाकिस्तान सालों से जंग से जैसी स्थिति में कई प्रांतों में शामिल रहा है। पाकिस्तान उन आतंकी संगठनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जो भारत में हमले के लिए जिम्मेदार हैं।

टीटीपी के 54 आतंकी मारे गए

प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कम से कम 54 आतंकवादियों को अफगानिस्तान से पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में घुसने की कोशिश के दौरान मार गिराया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई ने यह जानकारी दी। ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल तथा 26 और 27 अप्रैल की दरमियानी रात सुरक्षा बलों को उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खेल में आतंकवादियों के एक बड़े समूह की गतिविधियों का पता चला।

शहबाज शरीफ ने थपथपाई पीठ

बयान के अनुसार, सैनिकों ने 54 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किये गए। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल करने के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है और पाकिस्तान के सुरक्षा बल देश की सीमाओं की रक्षा करने तथा आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। शरीफ ने कहा कि ये सफल अभियान दर्शाते हैं कि पाकिस्तान आतंकवादियों के खिलाफ महत्वपूर्ण जीत हासिल कर रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article