यूक्रेन से लड़ाई को अब पुतिन उतारेंगे अपनी 'चिल्लर' आर्मी, स्कूलों में बच्चों को दी जा रही 'खतरनाक' ट्रेनिंग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 03:06 PM IST

Russia Ukraine War: इसमें 7 से 8 साल के बच्चों को युद्ध की ट्रेनिंग दी जा रही है। बच्चों को देखकर लग रहा है जैसे वो असली युद्ध में दुश्मन पर हमला करने के लिए निकल पड़े हैं। बच्चों के हाथों में नकली नहीं बल्कि असली वाले आधुनिक हथियार पकड़ाए गए हैं। छोटे-छोटे बच्चों को बस में भरकर मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए जंगल में पहुंचाया जा रहा है।

Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अब 'चिल्लर' आर्मी उतारनेवाले हैं? रूस के छोटे-छोटे बच्चे अब यूक्रेन से युद्ध लड़ने जाएंगे? रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को डेढ़ साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। इस युद्ध में यूक्रेन के साथ ही रूस को भारी नुकसान हुआ है। रूस के भी हजारों सैनिक युद्ध की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में पुतिन नहीं चाहते कि युद्ध जीतने के लिए उन्हें सैनिकों की कमी पड़े। इसलिए पुतिन के आदेश पर रूस में छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को सेना की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी गई है। जिसके बाद रूस के स्कूलों में खेल के मैदान धीरे-धीरे मिलिट्री परेड के मैदान बनते जा रहे हैं। नर्सरी कक्षा के बच्चे आर्मी की यूनिफॉर्म पहन रहे हैं। रूस के स्कूलों में स्पोर्ट्स की जगह मिलिट्री ट्रेनिंग ने ले ली है। बच्चों को गोली चलाना और ग्रेनेड फेंकना सिखाया जा रहा है।

Vladimir putin

रूस में बच्चों को दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग।

बच्चों को आधुनिक हथियार दिए गए

इसमें 7 से 8 साल के बच्चों को युद्ध की ट्रेनिंग दी जा रही है। बच्चों को देखकर लग रहा है जैसे वो असली युद्ध में दुश्मन पर हमला करने के लिए निकल पड़े हैं। बच्चों के हाथों में नकली नहीं बल्कि असली वाले आधुनिक हथियार पकड़ाए गए हैं। छोटे-छोटे बच्चों को बस में भरकर मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए जंगल में पहुंचाया जा रहा है। फौजियों की स्टाइल में बच्चों के बाल काटे जा रहे हैं। बच्चों को वो सारी ट्रेनिंग दी जा रही है, जो सेना के जवानों को मिलती है। बच्चों को जंगल में रहने के लिए टेंट लगाना भी सिखाया जा रहा है।

End of Feed