Saudi Bus Accident: सऊदी अरब बस हादसे में हैदराबाद के एक परिवार के 18 सदस्यों की मौत, खत्म हो गईं तीन पीढ़ियां

तेलंगाना में हैदराबाद के विद्यानगर का एक शांत इलाका सोमवार को एक खबर मिलते ही शोक में डूब गया। खबर थी, सऊदी अरब में हुए एक बस हादसे की, जिसमें एक ही परिवार के अठारह सदस्यों समेत 42 भारतीयों की मौत हो गई थी।

Saudi Arabia Bus Accident: सऊदी अरब में तेल के एक टैंकर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक बस में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के 18 सदस्य सवार थे। रिश्तेदारों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। संबंधी मोहम्मद असलम ने बताया कि सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी शेख नजीरुद्दीन अपनी पत्नी, बेटे, तीन बेटियों और पोते-पोतियों के साथ मदीना जा रहे थे।

Saudi Bus Accident

हैदराबाद के एक परिवार के 18 सदस्यों की मौत (फोटो:canva)

उसने बताया, 'यह दुर्घटना थी या क्या हुआ हमें नहीं पता लेकिन बस में शेख नजीरुद्दीन, उनके बेटे, बेटियों और पोते-पोतियों सहित कुल 18 सदस्य सवार थे।' नजीरुद्दीन का एक अन्य बेटा इस समय अमेरिका में है।असलम ने घटना और उस ट्रैवल एजेंसी की भी जांच की मांग की, जिसके जरिए ये लोग सऊदी अरब गए थे।

End of Feed