रूसी सेना का दावा, यूक्रेन नियंत्रित कुर्स्क क्षेत्र के सबसे बड़े शहर सुदजा पर किया कब्जा, सैन्य मुख्यालय पहुंचे पुतिन

रूसी सैनिक कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों को उनके अंतिम गढ़ से खदेड़ने के करीब हैं। इसी कड़ी में उसने सबसे बड़े शहर पर कब्जा कर लिया है। ये घटनाक्रम ऐसे वक्त पर हुआ है जब अमेरिका युद्धविराम की कोशिशों में लगा हुआ है।

Russia's Military Taken Over Sudzha: रूस के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को ऐलान किया कि उसने कुर्स्क क्षेत्र के सबसे बड़े शहर सुदझा पर कब्जा कर लिया है, जिस पर अगस्त 2024 में अचानक सीमा पार से किए गए रूसी हमले से पहले यूक्रेनी सेना का कब्जा था। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब रूसी सैनिक कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों को उनके अंतिम गढ़ से खदेड़ने के करीब हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को क्षेत्र में सैन्य मुख्यालय का दौरा किया और वहां सैन्य कमांडरों से बात की।

Russia Ukraine war

रूस-यूक्रेन युद्ध

रूस का आक्रामक रवैया जारी

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रूस-यूक्रेन युद्धविराम की कोशिशों के बीच रूस का आक्रामक रवैया जारी है। रूस की ओर से यूक्रेन में मंगलवार देर रात किए गए मिसाइल हमलों में कम से कम पांच नागरिकों की मौत हो गई थी। ये हमले ऐसे समय में किए गए, जब सऊदी अरब में कीव और वाशिंगटन के बीच मंगलवार को हुई बातचीत के दौरान अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने यूक्रेन को रूस के आक्रमण से निपटने के लिए दी जाने वाली सैन्य मदद पर लगाई गई रोक हटा ली और यूक्रेनी अधिकारियों ने संकेत दिए कि वे 30 दिन के युद्ध-विराम के लिए तैयार हैं।

End of Feed