रूस के पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रोमन स्टारोवोइट पाए गए मृत, कुछ घंटे पहले ही किया गया था बर्खास्त, क्या है माजरा?

AFP ने रूसी समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया कि 51 वर्षीय स्टारोवोइट ने मॉस्को के एक उपनगर में खुद को गोली मार ली। रूस की जांच समिति ने पुष्टि की कि एक कार के अंदर एक शव मिला था...

Russias Former Transport Minister Found Dead: रूस के पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रोमन स्टारोवोइट अपनी बर्खास्तगी के कुछ ही घंटों बाद ही मृत पाए गए हैं। रूसी समाचार आउटलेट इजवेस्टिया ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए बताया कि पूर्व रूसी परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट ने सोमवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पद से बर्खास्त किए जाने के कुछ ही घंटों बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Roman Starovoit

मृत पाए गए रूस के बर्खास्त किए गए ट्रांसपोर्ट मंत्री रोमन स्टारवोइत

51 वर्षीय स्टारोवोइट ने खुद को गोली मारी

AFP ने रूसी समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया कि 51 वर्षीय स्टारोवोइट ने मॉस्को के एक उपनगर में खुद को गोली मार ली। रूस की जांच समिति ने पुष्टि की कि एक कार के अंदर एक शव मिला था, हालांकि आधिकारिक तौर पर मृतक की पहचान नहीं की गई। स्टारोवोइट को आज ही उनके पद से अप्रत्याशित रूप से हटा दिया गया था, जिसके बाद उनकी मौत की खबर आई। क्रेमलिन ने उनकी बर्खास्तगी के लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

End of Feed