Russia-Ukraine War: यूक्रेन के केंद्रीय शहर क्रीवी रीह पर शुक्रवार को रूसी मिसाइल हमले में छह बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र के प्रमुख सेरही लिसाक ने रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमले को 'नागरिकों के विरुद्ध' युद्ध करार दिया।
क्रीवी रीह पर रूसी मिसाइल हमला
आवासीय इमारतों वाले क्षेत्र पर हमला
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी और यूरोपीय नेता रूस पर संघर्ष विराम स्वीकार करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर रूस के मिसाइल हमले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक साधारण से आवासीय इमारतों वाले शहर में रूस का मिसाइल हमला। हमले में कम से कम 5 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
जेलेंस्की ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप
जेलेंस्की ने युद्ध को समाप्त न करने की रूस की इच्छा को दैनिक हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हर मिसाइल, हर ड्रोन हमला साबित करता है कि रूस महज युद्ध चाहता है। उन्होंने यूक्रेन के सहयोगियों से मास्को पर दबाव बढ़ाने और यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका, यूरोप और बाकी दुनिया के पास रूस को आतंक और युद्ध छोड़ने के लिए मजबूर करने की पर्याप्त शक्ति है।
यह मिसाइल हमला गुरुवार देर रात यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर हुए ड्रोन हमले के बाद हुआ। शहर में आग लग गई, जिसमें पांच नागरिक मारे गए। आपातकालीन दल जलती हुई इमारत से काले रंग के बॉडी बैग ले जाते हुए दिखाई दिए
