दुनिया

इजरायल ने गाजा पर फिर बरपाया कहर, स्कूल पर भी गिराईं मिसाइलें; 100 लोगों की हुई मौत

Israeli Strike: गाजा पट्टी में इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 100 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें 27 लोगों ने उत्तरी क्षेत्र के एक स्कूल में शरण ले रखी थी। इज़राइली सेना ने गुरुवार को उत्तरी गाजा के कुछ हिस्सों में रहने वाले निवासियों को गाजा शहर के पश्चिमी हिस्से में शरण लेने का आदेश दिया।

Image

इजरायल ने गाजा में बरसाईं मिसाइलें

Photo : AP

Israeli Strike: गाजा पट्टी में बृहस्पतिवार को इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 100 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें 27 लोगों ने उत्तरी क्षेत्र के एक स्कूल में शरण ले रखी थी। इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने आक्रामक कार्रवाई तेज कर दी है जिसका इरादा हमास पर नया दबाव डालना और उसे आखिरकार खदेड़ देना है।

क्या है पूरा मामला?

फलस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जहेर अल-वाहिदी ने बताया कि गाजा शहर के तुफ्फाह में स्थित एक स्कूल से 14 बच्चों और पांच महिलाओं के शव बरामद किए गए, लेकिन मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है, क्योंकि 70 घायलों में कुछ की स्थिति नाजुक है। उन्होंने अहली अस्पताल के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि निकटवर्ती हिजाय्याह इलाके में घरों पर हुए हमलों में 30 से अधिक अन्य गाजा निवासी मारे गए।

इज़राइली सेना ने गुरुवार को उत्तरी गाजा के कुछ हिस्सों में रहने वाले निवासियों को गाजा शहर के पश्चिमी हिस्से में शरण लेने का आदेश दिया। उसने चेतावनी भी दी कि वह 'इलाके में अत्यधिक बल के साथ काम करने' की योजना बना रही है। लक्षित क्षेत्र से निकलने वाले कई फ़लस्तीनी पैदल ही निकले, कुछ ने अपना सामान अपनी पीठ पर लाद रखा था और कुछ ने खच्चर गाड़ियों का इस्तेमाल किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article