रूस की वैगनर आर्मी चीफ प्रिगोझिन की मौत, कुछ दिन पहले पुतिन से की थी बगावत

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 23, 2023, 11:51 PM IST

Wagner chief Yevgeny Prigozhin death News: रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। खबर के मुताबिक, विमान हादसे में 9 अन्य लोग भी मारे गए हैं।

Wagner chief Yevgeny Prigozhin death News: रूस से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। खबर के मुताबिक, विमान हादसे में 9 अन्य लोग भी मारे गए हैं। बता दें, हाल ही में प्रिगोझिन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बगावत की थी।

wagner chief yevgeny prigozhin

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह विमान हादसा मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह वैगनर चीफ प्रिगोझिन का था।

End of Feed