दक्षिण अफ्रीका ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन के लिए इस समय दक्षिण अफ्रीका में हैं। पीएम मोदी से अपनी मुलाकात और दोनों देशों के रिश्तों को याद करते हुए वहां के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने चंद्रयान-3 की कामयाबी पर भारत को बधाई दी। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारने के लिए वह भारत को धन्यवाद देते हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है। साथ ही वह जी-20 सम्मेलन की मेजबानी के लिए नई दिल्ली को अपनी शुभकामनाएं देते हैं।
पाकिस्तान भी खुद को रोक नहीं सका
चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत को बधाई देने में पाकिस्तान भी खुद को रोक नहीं सका। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन ने कहा कि 'चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर उतर गया है, यह इसरो के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं देश रहा हां कि इसरो के चेयरमैन के साथ तमाम सारे युवा वैज्ञानिक इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं। सपने देखने वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है...गुड लक।'
रूस में भारत के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि 'बधाई हो भारत! चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर चंद्रयान 3 बिनी किसी बाधा के सफलतापूर्वक उतर गया। यह एक ऐतिहासिक विजय है। इससे अंतरिक्ष में खोज की चाहत ने एक बहुत बड़ी छलांग लगाई है।'
भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गारसेटी ने कहा कि 'चंद्रयान-3 की सफलता पर भारत और इसरो की टीम को बहुत-बहुत बधाई। भविष्य में अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ेगा, यह मैं देख सकता हूं।'
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई! चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है।' रूस के सरकारी अंतरिक्ष निगम ‘रोस्कोस्मोस’ ने भी भारत को बधाई दी।‘रोस्कोस्मोस’ ने एक बयान में कहा, 'रोस्कोसमोस चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान की सफल लैंडिंग पर भारत को बधाई देता है।'
मैक्सिको ने दी बधाई
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'अतुल्य! इसरो और भारत के सभी लोगों को बधाई! भारत ने नयी तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए किसी अन्य खगोलीय पिंड पर पहली सॉफ्ट लैंडिंग की। शाबाश, मैं पूरी तरह प्रभावित हूं।' ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर लिखा, 'इतिहास बन गया! इसरो को बधाई।' मैक्सिको, डेनमार्क सहित विश्व के अन्य देशों ने भी इस शानदार सफलता के लिए भारत को बधाई दी है।
