चीन और रूस के बीच बढ़ रही नजदीकियां, पुतिन ने चीनी पीएम से की मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई बात

World News: इधर चीन पर रूस की निर्भरता बढ़ रही, दोनों देशों के संबंधों में लगातार मजबूती आ रही है। उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात की है। पुतिन के साथ बैठक करने से पहले रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन से भी चीनी पीएम ली ने मुलाकात की थी।

China–Russia Relations: राजनीतिक और आर्थिक सहयोग के लिए चीन पर बढ़ती रूस की निर्भरता के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से बुधवार को मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत होते व्यापारिक संबंधों की सराहना की। पुतिन ने रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास ‘क्रेमलिन’ में हुई बैठक के दौरान कहा, 'हमारे व्यापारिक संबंध सफलतापूर्वक विकसित हो रहे हैं... दोनों देशों की सरकारें व्यापार और आर्थिक संबंधों पर ध्यान केंद्रित रही हैं और उसके परिणाम सामने आ रहे हैं।'

China–Russia Relations

चीन के प्रधानमंत्री ली से पुतिन ने की मुलाकात

पुतिन ने चीन के प्रधानमंत्री ली से की मुलाकात

उन्होंने कहा कि रूस और चीन ने आर्थिक और अन्य परियोजनाओं के लिए ‘बड़े पैमाने पर योजनाएं’ बनाई हैं। ली ने कहा, 'चीन-रूस संबंध अभूतपूर्व रूप से उच्च स्तर पर हैं।' ली ने पुतिन के साथ बैठक से पहले रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन से भी मुलाकात की थी। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब रूस कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के हमलों के बीच उसे पीछे धकेलने की कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही यूक्रेन ने 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार बुधवार रात रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया।

End of Feed