दुनिया

पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता आज, राष्ट्रपति डूडा से भी करेंगे मुलाकात

Narendra Modi Visit Poland: पीएम मोदी दो दिवसीय पोलैंड के दौरे पर हैं। पोलैंड के प्रधानमंत्री टस्क के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति डूडा से भी करेंगे मुलाकात पोलैंड के वारसॉ के बाद वो यूक्रेन के कीव शहर जाएंगे। जहां वो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।

Image

पोलैंड में आज क्या-क्या करेंगे पीएम मोदी।

PM Modi in Poland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वो पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से भी मुलाकात करेंगे और उसके बाद उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इंडोलॉजिस्ट और कुछ कबड्डी खिलाड़ियों से भी मिलेंगे और आम लोगों के स्तर पर भारत और पोलैंड के बीच क्या आकर्षण है, ये भी देखेंगे।

पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा कर रहे हैं पीएम मोदी

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को पोलैंड की दो दिवसीय यात्रा पर वारसॉ पहुंचे। वह 45 वर्षों में इस देश की यात्रा करने वाले पहले भारतीय नेता हैं। बुधवार को उन्होंने डोबरी महाराजा स्मारक, कोल्हापुर स्मारक और मोंटे कैसिनो की लड़ाई के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी और वारसॉ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

पोलैंड की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के लिए रवाना होंगे। 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी।

ज़ेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन जाएंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को रवाना से पहले विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा था, 'पोलैंड से, मैं राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के निमंत्रण पर यूक्रेन जाऊंगा। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की पहली यात्रा होगी। मैं द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान पर अपना दृष्टिकोण साझा करने के लिए राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत करूंगा। एक मित्र और भागीदार के रूप में, हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता की वापसी की उम्मीद करते हैं।'

विदेश मंत्रालय के अनुसार, कीव में प्रधानमंत्री द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर अपना विचार रखेंगे जैसे व्यापार, आर्थिक, निवेश, शिक्षा, लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान, मानवीय सहायता। प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान छात्रों सहित भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री की यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article