यूक्रेन से युद्ध के बीच पुतिन का बड़ा फैसला, रूस के परमाणु सिद्धांत के बदलाव का किया ऐलान

पुतिन ने हाल ही में कहा था कि अगर पश्चिम ने यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करके रूसी क्षेत्र पर हमला करने की अनुमति दी तो पश्चिम सीधे तौर पर संघर्ष में शामिल माना जाएगा।

Vladimir Putin: यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ने बड़ा फैसला लेते हुए रूस के परमाणु सिद्धांत के बदलाव का ऐलान किया है। राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर कोई परमाणु शक्ति संपन्न देश किसी अन्य देश द्वारा रूस पर हमले का समर्थन करता है तो उसे आक्रमणकारी माना जाएगा। इससे पहले भी पुतिन यू्क्रेन युद्ध में अमेरिका और पश्चिमी देशों की भूमिका को लेकर चेतावनी दे चुके हैं।

Putin warns US

पुतिन का बड़ा फैसला

पुतिन ने पहले भी चेताया

कुछ दिनों पहले ही रूस पर यूक्रेन के जवाबी हमले को लेकर व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया था। पुतिन ने कहा कि अगर पश्चिम ने यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियारों का उपयोग करके रूसी क्षेत्र पर हमला करने की अनुमति दी तो पश्चिम सीधे तौर पर संघर्ष में शामिल माना जाएगा। यह युद्ध के सार और प्रकृति को बदल देगा।

End of Feed