दुनिया

हिजबुल्ला पर कहर बनकर बरपेगा इजरायल; रिजर्व सैनिकों को किया सक्रिय

Israel-Hezbollah conflict: हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के साथ बढ़ते तनाव के बीच इजरायल रिजर्व सैनिकों को सक्रिय कर रही है। इजरायल की सेना ने कहा कि वह उत्तरी क्षेत्र में जारी मिशन के लिए दो रिजर्व ब्रिगेड बुला रही है। सेना ने कहा कि इससे आतंकी संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ लड़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।

Image

इजरायल ने रॉकेट हमला किया नाकाम

Photo : AP

Israel-Hezbollah conflict: इजरायल की सेना ने कहा है कि वह हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर रिजर्व सैनिकों को सक्रिय कर रही है। बुधवार को की गई घोषणा से संकेत मिलता है कि इजराइल लेबनान स्थित समूह हिजबुल्ला के खिलाफ और भी सख्त कार्रवाई की योजना बना रहा है। यह घोषणा हिजबुल्ला द्वारा पहली बार तेल अवीव की ओर मिसाइल दागे जाने के कुछ घंटों बाद की गई है।

इजरायल की सेना ने कहा कि वह उत्तरी क्षेत्र में जारी मिशन के लिए दो रिजर्व ब्रिगेड बुला रही है। सेना ने कहा कि इससे आतंकी संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ लड़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।

मोसाद मुख्यालय को निशाना बनाकर दागी मिसाइल

हिज्बुल्ला ने कहा कि उसने इजरायल की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ के मुख्यालय को निशाना बनाकर ‘कादर-1’ बैलिस्टिक मिसाइल दागी। हिज्बुल्ला ने ‘मोसाद’ को उसके शीर्ष कमांडरों को निशाना बनाकर मारने और पिछले सप्ताह हुए उन हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जिसमें पेजर और वॉकी-टॉकी में छिपाए गए विस्फोटकों के कारण दर्जनों लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हो गए, जिनमें कई हिज्बुल्ला सदस्य भी शामिल थे।

इजरायली सेना ने कहा था कि यह पहली बार था जब लेबनान से दागी गई कोई मिसाइल मध्य इजरायल तक पहुंची। हालांकि, हिज्बुल्ला ने पिछले महीने हवाई हमले में तेल अवीव के पास एक खुफिया अड्डे को निशाना बनाने का दावा किया था, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई।

अबतक कितने लोगों की हुई मौत?

इजरायल-हमास युद्ध के शुरुआती दिनों में उग्रवादी समूह ने कई बार तेल अवीव को निशाना बनाया था। सोमवार और मंगलवार को हुए इजरायली हमलों में लेबनान में कम से कम 560 लोग मारे गए और हजारों लोगों को शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article