Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन साल से जारी युद्ध में दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ बढ़त बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच, यूक्रेन ने दावा किया कि रूस ने एक भारतीय दवा कंपनी के वेयरहाउस पर मिसाइल हमला किया।
यूक्रेन में रूस ने बरपाया कहर
क्या है पूरा मामला?
भारत में यूक्रेनी दूतावास ने दावा किया कि शनिवार को यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के वेयरहाउस पर रूसी मिसाइल हमला हुआ। भारत के साथ खास दोस्ती का दावा करने वाला मॉस्को जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनाई गई दवाओं को नष्ट कर रहा है
दवाओं का स्टॉक हुआ तबाह
यूक्रेन में ब्रिटेन के राजदूत मार्टिन हैरिस ने एक दवा कंपनी के वेयरहाउस पर रूसी ड्रोन हमले का दावा किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज सुबह रूसी ड्रोन ने कीव में एक प्रमुख दवा कंपनी का वेयरहाउस को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। बुजुर्गों और बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं के स्टॉक को जला दिया। यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ रूस का आतंक अभियान जारी है।''
'हथियारों से नहीं हो सकता यूक्रेन युद्ध का समाधान'
हाल ही में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अपनी वार्ता के बाद कहा था कि भारत और स्लोवाकिया इस बात पर सहमत हुए हैं कि यूक्रेन युद्ध का समाधान हथियारों के माध्यम से नहीं, बल्कि निरंतर शांति वार्ता और कूटनीतिक तरीकों से हो सकता है।उन्होंने कहा था किहम इस बात पर सहमत हुए हैं कि इस संघर्ष का समाधान, हमें और अधिक हथियारों के बल पर नहीं दिखता। हमें युद्ध के मैदान में शांति प्राप्त होती नहीं दिखती। इसके बजाय, यूक्रेन में रक्तपात को रोकने के लिए शांति वार्ता और कूटनीतिक रास्ते ही एकमात्र रास्ता है।
