दुनिया

कीव में भारतीय दवा कंपनी का वेयरहाउस तबाह, यूक्रेन ने रूस पर लगाया मिसाइल हमले का आरोप

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन साल से जारी युद्ध में दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ बढ़त बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच, यूक्रेन ने शनिवार को रूस पर एक भारतीय दवा कंपनी के वेयरहाउस पर मिसाइल हमला करने का आरोप लगाया।

Image

यूक्रेन में रूस ने बरपाया कहर

Photo : AP

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन साल से जारी युद्ध में दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ बढ़त बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस बीच, यूक्रेन ने दावा किया कि रूस ने एक भारतीय दवा कंपनी के वेयरहाउस पर मिसाइल हमला किया।

क्या है पूरा मामला?

भारत में यूक्रेनी दूतावास ने दावा किया कि शनिवार को यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के वेयरहाउस पर रूसी मिसाइल हमला हुआ। भारत के साथ खास दोस्ती का दावा करने वाला मॉस्को जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनाई गई दवाओं को नष्ट कर रहा है

दवाओं का स्टॉक हुआ तबाह

यूक्रेन में ब्रिटेन के राजदूत मार्टिन हैरिस ने एक दवा कंपनी के वेयरहाउस पर रूसी ड्रोन हमले का दावा किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आज सुबह रूसी ड्रोन ने कीव में एक प्रमुख दवा कंपनी का वेयरहाउस को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। बुजुर्गों और बच्चों के लिए आवश्यक दवाओं के स्टॉक को जला दिया। यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ रूस का आतंक अभियान जारी है।''

'हथियारों से नहीं हो सकता यूक्रेन युद्ध का समाधान'

हाल ही में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ अपनी वार्ता के बाद कहा था कि भारत और स्लोवाकिया इस बात पर सहमत हुए हैं कि यूक्रेन युद्ध का समाधान हथियारों के माध्यम से नहीं, बल्कि निरंतर शांति वार्ता और कूटनीतिक तरीकों से हो सकता है।उन्होंने कहा था किहम इस बात पर सहमत हुए हैं कि इस संघर्ष का समाधान, हमें और अधिक हथियारों के बल पर नहीं दिखता। हमें युद्ध के मैदान में शांति प्राप्त होती नहीं दिखती। इसके बजाय, यूक्रेन में रक्तपात को रोकने के लिए शांति वार्ता और कूटनीतिक रास्ते ही एकमात्र रास्ता है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article