'क्रुस्क इलाके में यूक्रेन के निशाने पर था पुतिन का हेलिकॉप्टर, ड्रोन से हुए हमले', रूसी कमांडर का बड़ा दावा

सैन्य कमांडर का कहना है कि पुतिन जब क्रुस्क इलाके का दौरा कर रहे थे उसी वक्त यूक्रेन की तरफ से ड्रोन हमला हुआ। दरअसल, क्रुस्क इलाके पर रूस ने अपना दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया है। इस इलाके पर यूक्रेन की सेना ने कब्जा कर लिया था।

Putin's helicopter : रूस के एक सैन्य कमांडर ने बड़ा दावा किया है। इस कमांडर ने कहा है कि बीते 20 मई को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब क्रुस्क ओब्लास्ट में आए थे तो यूक्रेन ने उनके हेलिकॉप्टर को निशाना बनाकर ड्रोन से हमले किए लेकिन रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने इस ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया। सैन्य कमांडर का कहना है कि पुतिन जब क्रुस्क इलाके का दौरा कर रहे थे उसी वक्त यूक्रेन की तरफ से ड्रोन हमला हुआ। दरअसल, क्रुस्क इलाके पर रूस ने अपना दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया है।

Putin

क्रुस्क इलाके के दौरे पर गए थे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

क्रुस्क इलाके पर रूस का दोबारा नियंत्रण

बता दें कि यूक्रेन ने क्रुस्क के एक बड़े हिस्से पर अपना नियंत्रण कर लिया था लेकिन रूसी बलों ने धीरे-धीरे इस इलाके को खाली कराया। बताया जा रहा है कि क्रुस्क इलाके पर रूस ने अपना दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया है। नियंत्रण हासिल करने के बाद पुतिन पहली इस क्षेत्र के दौरे पर आए थे।

End of Feed