पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करेगा रूस, BRICS में शामिल होने की कोशिशों का भी समर्थन करने का ऐलान

रूस ने बुधवार को कहा कि वह ब्रिक्स में शामिल होने के पाकिस्तान के प्रयास का समर्थन करेगा। रूस ने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार व सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देकर अपने संबंधों को और मजबूत करने का फैसला किया है।

Russia will support Pakistan: भारत का करीबी रूस अब पाकिस्तान के साथ लगातार मजबूत संबंधों का वकालत कर रहा है। यहां तक कि रूस ने पाकिस्तान को ब्रिक्स में भी एंट्रो को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है। रूस ने बुधवार को कहा कि वह ब्रिक्स में शामिल होने के पाकिस्तान के प्रयास का समर्थन करेगा। रूस ने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार व सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देकर अपने संबंधों को और मजबूत करने का फैसला किया है।

Russai Pak

रूस-पाक जुगलबंदी

रूस के उपप्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के साथ वार्ता के बाद संवाददाताओं से कहा, हमें खुशी है कि पाकिस्तान ने (सदस्यता के लिए) आवेदन किया है। ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन मित्रवत संगठन हैं। हम इसका समर्थन करेंगे। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने ओवरचुक के हवाले से बताया कि पिछले एक वर्ष में हमने ब्रिक्स का महत्वपूर्ण विस्तार देखा है और दुनिया भर के देश इसमें शामिल होने में बहुत रुचि दिखा रहे हैं।

End of Feed