ये मिसाइल नहीं मॉन्स्टर है! रूस ने किया Sarmat का टेस्ट, पुतिन बोले- दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल, जानें- रेंज

Russia War News: पुतिन ने ऐलान किया कि यह दुनिया की सबसे ताकतवर मिसाइल है। उन्होंने आगे कहा कि सरमत की कुल ताकत किसी भी पश्चिमी मिसाइल की ताकत से चार गुना ज्यादा है।

Russia Powerful Missile: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर गए हैं और इस बीच रूस ने एक ऐसी मिसाइल लॉन्च की है, जिसकी ताकत दुश्मनों के पसीने छुड़ा देगी। रूस ने मंगलवार को देश की परमाणु ताकतों को आधुनिक बनाने की कोशिशों के तहत एक नई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया। इस लॉन्च की राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तारीफ की। बड़ी बात यह कि ये लॉन्च उनके उस दावे के कुछ ही दिनों बाद हुआ है जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में चल रही लड़ाई अब खत्म होने वाली है।

ये मिसाइल नहीं मॉन्स्टर है! रूस ने किया Sarmat का टेस्ट,  पुतिन बोले- दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल, जानें- रेंज

ये मिसाइल नहीं मॉन्स्टर है! रूस ने किया Sarmat का टेस्ट, पुतिन बोले- दुनिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल, जानें- रेंज

पुतिन ने कहा कि परमाणु हथियारों से लैस सरमत (Sarmat) मिसाइल इस साल के आखिर तक सेना में शामिल हो जाएगी। इसे सोवियत जमाने की पुरानी वोयेवोडा मिसाइल की जगह लेने के लिए बनाया गया है।

End of Feed