दुनिया

574 ड्रोन और 40 मिसाइलें... रूस ने यूक्रेन पर किया साल का तीसरा सबसे बड़ा हवाई हमला

Russia Ukraine War: यूक्रेन की वायु सेना ने गुरुवार को कहा कि रूस ने इस साल यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी गईं। उसने बताया कि हमले ज्यादातर देश के पश्चिमी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Image

रूस ने यूक्रेन पर बरपाया कहर (प्रतीकात्मक तस्वीर: iStock)

Photo : iStock

Russia Ukraine War: यूक्रेन की वायु सेना ने गुरुवार को कहा कि रूस ने इस साल यूक्रेन पर अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें 574 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी गईं। उसने बताया कि हमले ज्यादातर देश के पश्चिमी इलाकों को निशाना बनाकर किए गए। अधिकारियों के अनुसार, इन हमलों में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने कहा कि रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में एक 'प्रमुख अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता' पर हमला किया। उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी। यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से, देश के पूर्व और दक्षिण में युद्धक्षेत्र की अग्रिम पंक्ति से दूर हैं। माना जाता है कि यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों द्वारा प्रदान की गई अधिकांश सैन्य सहायता वहीं पहुंचाई और संग्रहीत की जाती है।

जेलेंस्की ने की हमले की निंदा

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दागे गए ड्रोन की संख्या के लिहाज से यह रूस का इस साल का तीसरा सबसे बड़ा हवाई हमला था और मिसाइलों के लिहाज से आठवां सबसे बड़ा हवाई हमला था। ये हमले अमेरिका के नेतृत्व में युद्ध विराम के नए प्रयासों के बीच हुए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य रूस के पड़ोसी देश पर आक्रमण के बाद शुरू हुई तीन साल पुरानी जंग में शांति समझौते तक पहुंचना है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह ऐसे अंजाम दिया गया ‘‘मानो बिल्कुल भी कुछ बदल ही नहीं रहा हो।’’उन्होंने कहा कि मास्को ने युद्ध समाप्त करने के लिए सार्थक वार्ता की कोई इच्छा नहीं दिखाई है।

उन्होंने इस हमले की प्रतिक्रिया में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कड़ा दबाव बनाने का आग्रह किया, जिसमें सख्त प्रतिबंध और शुल्क (टैरिफ) लगाना शामिल हैं। इससे पहले, ज़ेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन यह समझने के लिए बैठकें करेगा कि उसके सहयोगी किस प्रकार की सुरक्षा गारंटी देने को तैयार हैं, क्योंकि उसे संकेत मिले हैं कि अमेरिका युद्ध की समाप्ति के लिए फिर सक्रिय चर्चा शुरू करेगा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article