Russia Fired Drones: रूस ने रातभर दागे ड्रोन, बुनियादी ढांचे को पहुंचा नुकसान बोला यूक्रेन

Russia Fired Drones: ड्रोन के मलबे के गिरने से पांच अपार्टमेंट इमारतें, कई दुकानें और कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए।यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने टेलीग्राम पर बताया कि कीव राजधानी क्षेत्र में ड्रोन हमले में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

Russia Ukraine war: यूक्रेन ने दावा किया कि रूस ने रातभर करीब 143 ड्रोन दागे जिनमें 95 को मार गिराया गया। जबकि 46 संभवतः इलेक्ट्रॉनिक जवाबी कार्रवाई के कारण अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि हमलों में कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया और दक्षिणी शहर माइकोलाइव में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की इमारत में आग लग गई। इसके साथ ही कीव क्षेत्र में घरों को नुकसान पहुंचा।

Russia fired drones

फाइल फोटो

माइकोलाइव क्षेत्र के गवर्नर विटाली किम ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर बताया कि शहर में लगी आग को जल्द बुझा दिया गया। यह स्पष्ट नहीं है कि किस बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।रूस के पास अब यूक्रेन का 20% हिस्सा है और वह धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ रहा है।इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि रूस को अपनी मौजूदा स्थिति में सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए युद्ध की आवश्यकता है, और वह हर दिन यूक्रेन पर बमबारी करके लड़ाई जारी रखने के अपने इरादे को साबित करता है।

End of Feed