पाबंदियां झेल रहे रूस के हाथ लगा बड़ा खजाना, मिला सोना ही सोना, पुतिन के लिए बड़ी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2024, 11:04 AM IST

रूस की सरकारी कंपनी रोसाटॉम के खनन माइनिंग डिवीजन ने सोने की खदान के खोज का ऐलान किया है। कंपनी को उम्मीद है कि यहां 2029 से तीन टन सोने का वार्षिक उत्पादन होगा।

Russia Gold Mines: यूक्रेन युद्ध को लेकर आर्थिक प्रतिबंध झेल रहे रूस के लिए राहत की खबर आई है। रूस ने ऐलान किया है कि उसे सुदूर पूर्व में सबसे बड़ी सोने की खोज की है। यह खदान पूर्वी संघीय इकाई चुकोटका में स्थित है। रूस का कहना है कि इस खदान में 100 टन से अधिक सोना मौजूद हो सकता है। 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद रूस में सोने की सबसे बड़ी खोज की है। इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है क्योंकि उनका देश यूक्रेन पर हमले की वजह से प्रतिबंध झेल रहा है।

Gold mines

रूस को मिली सोने की खदानें

123 कुएं खोदे गए

रूस की सरकारी कंपनी रोसाटॉम के खनन माइनिंग डिवीजन ने सोने की खदान के खोज का ऐलान किया है। एक बयान में बताया कि सोविनोय खदान में ड्रिलिंग का काम साल भर किया गया था। बयान के अनुसार, पिछले कई वर्षों में 32 किमी से अधिक लंबाई वाले 123 कुएं खोदे गए। सभी पूर्वेक्षण, स्थलाकृतिक-भूगर्भीय, भूवैज्ञानिक-भूरासायनिक और भूभौतिकीय कार्य पूरे हो चुके हैं। कंपनी ने कहा कि उम्मीद है कि सोविनोय खदान का वार्षिक उत्पादन 2029 से तीन टन सोने से शुरू होगा।

End of Feed