पोलैंड पर हमले का बदला लेगा NATO! रूसी ड्रोन अटैक पर तिलमिलाए ट्रंप ने क्या कह दिया?

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड में कई ड्रोन गिराए गए, जिनसे घरों को नुकसान पहुँचा। पोलैंड ने इन्हें रूसी ड्रोन बताया, जबकि रूस ने आरोप नकारते हुए कहा कि उसके हमले केवल यूक्रेन पर थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के कदम पर सवाल उठाए। यह पहली बार है जब युद्ध के दौरान किसी नाटो देश को सीधा निशाना बनाया गया। पोलैंड के राष्ट्रपति करोल नवरोकी ने पहले ही रूस से हमले की आशंका जताई थी।

Russia Drone Attacks On Poland: यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड के आकाश में कई ड्रोन दिखे, जिसे लड़ाकू विमानों ने मार गिराया। ड्रोन के मलबे से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पोलैंड का आरोप है कि यह ड्रोन रूस के थे।

trump news (3)

पोलैंड पर हुए ड्रोन हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई चिंता।(फोटो सोर्स: AP)

हालांकि, रूस ने पोलैंड के दावे को खारिज कर दिया है। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक संक्षिप्त पोस्ट में लिखा, "लो, शुरू हो गया! रूस ड्रोन के जरिए पोलैंड के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन क्यों कर रहा है?"

End of Feed